मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मार्च 26, 2024 9:21 अपराह्न

printer

हाॅकी इंडिया ने छठे हाॅकी इंडिया वार्षिक पुरस्कारों के लिए मनोनीत सदस्यों की सूची जारी की

हाॅकी इंडिया ने छठे हाॅकी इंडिया वार्षिक पुरस्कारों के लिए मनोनीत सदस्यों की आज सूची जारी की है। इस सूची में झारखंड की सलीमा टेटे और दीपिका सोरेंग शामिल हैं। यह पुरस्कार 8 श्रेणियों में दिये जाएंगे। वार्षिक पुरस्कारों की कुल राशि 7 करोड़ 56 लाख रूपये होगी। यह पुरस्कार कैलेंडर वर्ष 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिये जाएंगे। छठे वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन आगामी 31 मार्च को नई दिल्ली में होगा। हाॅकी इंडिया के अध्यक्ष पदम्श्री दिलीप कुमार तिर्की ने कहा कि मनोनीत सदस्यों का चयन एक चुनौतीपूर्ण काम था, लेकिन हालिया समय में बेहतर प्रदर्शन को प्राथमिकता देते हुए यह कार्य संपन्न किया गया। इधर हाॅकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार प्रतिभाओं को मान्यता देनेवाला होगा और हमें अपने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व है।