जुलाई 4, 2024 8:49 अपराह्न

printer

हाथरस भगदड़ हादसे में पुलिस ने आयोजन समिति के छह सदस्यों को किया गिरफ्तार

हाथरस भगदड़ हादसे में पुलिस ने आयोजन समिति के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिला और चार पुरूष शामिल हैं। यह सभी बतौर सेवादार आयोजन के दौरान काम कर रहे थे। अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर ने आज प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। श्री माथुर ने बताया कि फरार मुख्य आरोपी सेवादार वेद प्रकाश मधुकर पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित किया गया है और आरोपी के खिलाफ नॉनबेलेबल वारेंट भी जारी किया जायेगा। छह लोगों की गिरफ्तारी हुई है, अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं वो लोग, जो मुख्य अभियुक्त है प्रकाश मधुकर है उनके ऊपर एक लाख की गिरफ्तारी का आदेश किया जा रहा है। एक लाख का जो पुरस्कार है वो घोषित किया जा रहा है। शीघ्र उनके ऊपर कार्रवाई की जायेगी। इसमें खासतौर से विवेचना में भी इस चीज को देखा जाएगा कि कोई आपराधिक षड्यंत्र किसी व्यक्ति द्वारा या किसी संस्था द्वारा यह किसी साजिश का तो हिस्सा नहीं है।