सितम्बर 7, 2024 8:48 अपराह्न

printer

हाथरस के राष्ट्रीय राजमार्ग तिरानबे पर चार बच्चों सहित सत्रह लोगों की मौत

हाथरस के राष्ट्रीय राजमार्ग तिरानबे पर मीतई गांव के पास कल देर शाम रोडवेज बस और चार पहिया वाहन की टक्कर में चार बच्चों सहित सत्रह लोगों की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य घायल हो गये। सभी   घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि दुर्घटना ओवरटेक करने के प्रयास में हुई।

 

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। केन्द्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और क्षेत्रीय विधायक धर्मपाल सिंह ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को आज सहायता राशि के चेक सौंपे।