मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 5, 2023 8:51 अपराह्न | एशियाई-खेल

printer

हांगचोओ एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी

चीन में हांगचोओ एशियाई खेलों के 12वें दिन भारत ने आज तीन स्‍वर्ण, एक रजत और एक कांस्‍य पदक जीता। भारत 21 स्वर्ण, 32 रजत और 33 कांस्य सहित कुल 86 पदक जीतकर चौथे स्थान पर है। एशियाई खेलों में भारत का अब तक यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। ब्यौरे के साथ हैं खेल डेस्क से मुकेश कुमार।

तीरंदाजी में कंपाउंड पुरुष टीम स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक मिला है। फाइनल में ओजस देवतले, अभिषेक वर्मा और जावकर प्रथमेश समाधान की टीम ने दक्षिण कोरिया को 230 के मुकाबले 235 अंक से हराया है। उधर, महिला कंपाउंड स्पर्धा में ज्‍योति सुरेखा, परनीत और अदिति की तिकड़ी ने चीनी ताइपे को हराकर स्‍वर्ण पदक हासिल किया।

स्‍क्‍वॉश में मिक्स्ड डबल्स फाइनल में दीपिका पल्लीकल और हरिन्दर पाल सिंह संधू की जोड़ी ने मलेशिया की आइफा आजमान और मोहम्मद की जोड़ी को हराकर भारत को स्‍वर्ण पदक दिलाया। पुरूष सिंगल्‍स में भारत के सौरव घोषाल को रजत पदक मिला है। फाइनल में सौरव को मलेशिया के ईन यॉव एनजी से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। महिलाओं की 53 किलोग्राम फ्री-स्‍टाइल कुश्‍ती में अंतिम पंघाल ने कांस्‍य पदक जीता। इन एशियाई खेलों में महिला कुश्ती में भारत का यह पहला पदक है। बैडमिंटन में एच एस प्रणॅाय ने पुरूष सिंगल्‍स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। प्रणॉय ने यह मैच 21-16, 21-23, 22-20 से जीता। चिराग सेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी पुरुष डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी ने सिंगापुर की जोडी को   21-7, 21-9 से हराया। महिला हॉकी के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को चीन से हार का सामना करना पड़ा। भारत अब कांस्‍य पदक के लिए जापान से खेलेगा।
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला