वनाग्नि की रोकथाम के लिए हल्द्वानी में वन विभाग ने मनोरा रेंज के तहत आस-पास के गाँवो में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सलड़ी-जोली वन पंचायत के सरपंचों को भी वनाग्नि सुरक्षा के लिए जागरूकता किया गया। इसके अलावा क्षेत्र में रैली निकाल कर जागरूकता अभियान चलाया गया।
मनोरा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने कहा कि वनाग्नि की सुरक्षा सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के साथ मिलकर ही जंगलों में आग लगने से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी को जागरूक रहकर वनों को बचाना होगा।