मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 13, 2025 9:33 अपराह्न

printer

हल्द्वानी में कल होगा 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन

हल्द्वानी स्टेडियम में कल 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलने से राज्य में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ा है।

 

राज्य में हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं ने यहां एक अच्छा माहौल बनाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों के लिए, बल्कि राज्य के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल प्रदान कर उन्हें सम्मानित भी किया।