जुलाई 7, 2024 9:35 अपराह्न

printer

हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में कल सोमवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं, एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी के साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश के ऊपर बना हुआ है। वहीं, एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश से उत्तर-पूर्व असम तक विस्तारित है। इसके असर से प्रदेश में कुछ जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है।