मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 13, 2025 9:18 पूर्वाह्न

printer

हर घर तिरंगा अभियान: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने गंगटोक में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का किया नेतृत्व

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कल राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत राजधानी गंगटोक के बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक स्थल मनन केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का नेतृत्व किया। अपने संबोधन में श्री तमांग ने हर घर तिरंगा अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर और सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भारत के आज़ादी का अमृत महोत्सव और सिक्किम के स्वर्ण जयंती समारोह का एक हिस्सा है। मुख्‍यमंत्री तमांग ने इस अवसर पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज के महत्‍व के बारे में बताया। उन्‍होंने कहा कि केसरिया रंग साहस और त्‍याग का प्रतीक है, जबकि सफेद रंग सत्‍य और शांति तथा हरा रंग प्रृकति और समृद्धि की ओर संकेत करता है। वहीं अशोक चक्र प्रगति, न्‍याय और सच्‍चाई का प्रतीक है। उन्‍होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों और राष्ट्रीय ध्वज के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मज़बूत करना है जिससे देशभक्ति को बल मिलता है। उन्‍होंने यह भी कहा कि संविधान अधिकार और कर्तव्‍य दोनों प्रदान करता है। उन्‍होंने नागरिकों से राष्‍ट्रीय कार्यक्रमों के अवसर पर छुट्टी मनाने के बजाय उनमें गर्व के साथ भाग लेने की अपील की। उन्‍होंने नागरिकों को अपने घरों पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराने के लिए प्रोत्‍साहित किया और कहा कि सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने यह अधिकार दिया है।