हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्ट्र भक्ति की भावना बढ़ाने के लिए 15 अगस्त तक पूरे देश में चलाया जा रहा है। सरकार ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और तिरंगे के साथ एक सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करें।
इधर, सीआईएसफ बोकारो यूनिट ने डीआईजी दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में आज तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर डीआईजी दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों के मन में राष्ट्रभक्ति को जगाना है।