हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए वाराणसी में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत आम जनमानस को अपने घर, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और अन्य संस्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में विकास भवन से नागरिक सुरक्षा प्रखंड द्वारा हर घर तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गईं। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि तेरह से पन्द्रह अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान के लिए काशी के आम लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
Site Admin | अगस्त 10, 2024 8:37 अपराह्न
हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए वाराणसी में चलाया गया जागरूकता अभियान
