हर घर तिरंगा अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान लोगों को अपने-अपने घरों में तिरंगा फरहाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की उपस्थिति में कोरबा के घण्टाघर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। श्री देवांगन ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए एसईसीएल फुटबॉल ग्राउंड में संपन्न हुई।
बेमेतरा में जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा में जिले के अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। इस दौरान लोगां को नशामुक्ति के लिए शपथ दिलाई गई। वहीं, नवागढ़ मुख्यालय में निकाली गई तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल के साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए।
इसी तरह, जांजगीर-चांपा में आयोजित तिरंगा रैली में सांसद कमलेश जांगड़े और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।