मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 13, 2024 6:08 अपराह्न

printer

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई

उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर आज हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। ऊधमसिंह नगर जिले के अटल उत्कृष्ट आदित्य नाथ झा राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाल कर समाज को देश भक्ति के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों ने प्रीत विहार, लोक विहार होते हुए दिल्ली-नैनीताल मुख्य मार्ग पर  रैली निकाली। यात्रा में चार सौ छात्रों ने हिस्सा लिया।

उधर, बागेश्वर में हर घर तिरंगा यात्रा के तहत जिले के अनेक स्थानों में रैली निकाली गई। गरुड़, कपकोट, कांडा, काफलीगैर, दुगनाकुरी और उप तहसील शामा के स्कूल, कालेज सहित विभिन्न स्थानों पर पूरे दिन आज देशभक्ति से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए।

वहीं, अल्मोड़ा के शिखर तिराहा के पास आज शहीद चौक में देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और पार्कों में स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत चंपावत जिले के विभिन्न स्थानों में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिले की सीमावर्ती क्षेत्रों में सशस्त्र सीमा बल की पांचवी वाहिनी द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा  रैली निकाली गई व झंडे वितरित किए गए।