मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 11, 2024 7:13 अपराह्न

printer

हर घर तिरंगा अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है

हर घर तिरंगा अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजनांदगांव में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

वहीं,  वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ जिले के ग्राम छींच में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान गांव के युवाओं और बच्चों ने रैली निकाली और स्व-सहायता समूह की दीदियों ने मानव श्रृंखला बनाकर तिरंगे का सम्मान किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ने ग्रामीण, युवाओं, और बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने और देश की प्रगति के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई।

 

उधर, मुंगेली जिले के विकासखंड मुंगेली, पथरिया और लोरमी के विभिन्न स्कूलों में “हर घर तिरंगा“ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, एन.सी.सी. और एन.एस.एस., कैडेटों ने तिरंगा रैली निकली। वहीं, जिले में कल तिरंगा और मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

 

इधर, हर घर तिरंगा अभियान के तहत मोहला-मानपुर जिले के ग्राम पंचायत खुर्सीटीकूल, भड़सेना, आमाटोला, केसला, अरजकुंड, हितागुटा, हालमकोड़ो में तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़, शपथ ग्रहण आयोजित किया गया। इस दौरान आम जनों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का वितरण किया गया।