अगस्त 10, 2024 8:11 अपराह्न

printer

हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं आयोजित

हर घर तिरंगा अभियान के तहत इन दिनों छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज रोटरी क्लब ऑफ जगदलपुर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में जगदलपुर के विधायक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव उपस्थित हुए। इस अवसर पर किरण देव ने कहा कि एक राष्ट्र के रूप में झंडे को सामूहिक रूप से घर लाना न केवल तिरंगे के साथ व्यक्तिगत संबंध का प्रतीक है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। वहीं, रोटरी क्लब के अध्यक्ष विवेक सोनी ने बताया कि तिरंगा अभियान के तहत रोटरी क्लब के सदस्य जगदलपुर नगर निगम के सभी वार्डों में जाकर लोगों को राष्ट्र ध्वज के प्रति जागरूक करेंगे।