मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 11, 2024 5:00 अपराह्न

printer

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा कल सुबह राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा कल सुबह राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के सुभाष नगर खेल मैदान से इसका शुभारंभ करेंगे। राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में ओलम्पियन विवेक सागर और ऐश्वर्य प्रताप सिंह सहभागिता करेंगें।

 

इस तिरंगा यात्रा में लगभग 5000 खिलाड़ी और स्कूली बच्चे प्रतिभागिता करेंगें। कार्यक्रम में पुलिस बैंडसाइकिल ग्रुप और स्केटर्स भी शामिल होंगें। हर घर तिरंगा अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भोपाल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवार जनों को तिरंगा यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व सम्मानित किया जाएगा।