देशभर में कल से शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लोगों से अनुरोध किया कि वे घर पर तिरंगा फहरायें और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करें। इस दौरान देशभर में दो सौ से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और 13 अगस्त को संसद सदस्य और मंत्री तिरंगा बाइक रैली निकालेंगे। यह अभियान वर्ष 2022 में शुरू किया गया था।
‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत कल से प्रदेश के विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा व अन्य गतिविधियों के माध्यम से लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि इसके लिए सरकार ने विशेष तैयारियां की हैं। नैनीताल में भी यह अभियान जोर पकड़ने लगा है। अभियान का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को स्वतंत्रता संग्राम के प्रति जागरूक करना है।