फ़रवरी 6, 2026 12:57 अपराह्न

printer

हर गांव जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई ग्रामीण संपर्क पहलों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई: जम्मू-कश्मीर सरकार

जम्मू-कश्मीर सरकार ने कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश के हर गांव को जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई ग्रामीण संपर्क पहलों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के निरंतर प्रयासों के अंतर्गत सरकार ने कल विधानसभा में कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष और सीआरआईएफ सहित विभिन्न प्रमुख योजनाओं के तहत व्यापक उपलब्धियां हासिल की गई हैं, जिनके माध्यम से ग्रामीण सड़कों और पुलों से जोड़ा गया है।

 

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत मार्च 2025 तक दो हजार 132 ग्रामीण सड़को को जोड़ा गया है और 19 हजार 518 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है। चौथे चरण में 2 हजार 500 अतिरिक्त ग्रामीण सड़कों को जोड़ा जाएगा। आरआईडीएफ के माध्यम से वित्त पोषित ग्रामीण पुलों और सड़कों में 2019-20 से स्वीकृत एक हजार  161 परियोजनाएं शामिल हैं, जिनमें से वर्ष 2020-25 के दौरान 2 हजार 387 किलोमीटर सड़कों निर्माण हुआ है।

 

सीआरआईएफ के अंतर्गत, वर्ष 2020-21 से 1 हजार 376 करोड़ रुपये की 83 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जिनमें 2024-25 में अंतिम रूप दी गई 22 परियोजनाएं भी शामिल हैं। वर्ष 2020-25 के बीच 146 करोड़ रुपये की लागत से कुल 320 पुलों का निर्माण पूरा हो चुका है। इन पहलों से कृषि, व्यापार, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और स्थानीय रोजगार को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला