अक्टूबर 17, 2025 9:01 अपराह्न

printer

हर्ष संघवी ने ली गुजरात के नये उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

 

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बहुप्रतीक्षित विभागों के आवंटन की घोषणा आज शाम गांधीनगर में कैबिनेट बैठक के बाद की गई। सभी मंत्रियों के कल अपने विभागों का कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

 

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के पास गृह और पुलिस आवास सहित प्रमुख विभाग बरकरार हैं। कनु देसाई को वित्त, शहरी विकास और शहरी आवास विभाग सौंपा गया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र वघानी को कृषि एवं किसान कल्याण, सहकारिता और मत्स्य पालन विभाग मिला है।

 

वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ऋषिकेश पटेल के पास अब संसदीय मामलों के साथ-साथ ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स विभाग भी शामिल हैं, जबकि पूर्व कांग्रेसी नेता अर्जुन मोढवाडिया को वन एवं पर्यावरण विभाग दिया गया है।

 

नए मंत्रियों में 5 कैबिनेट स्तर के मंत्री, 3 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 12 राज्य मंत्री शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री कनुभाई देसाई, ऋषिकेश पटेल और कुंवरजीभाई बावलिया के साथ-साथ राज्य मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी सहित पूर्व मंत्रियों को वर्तमान मंत्रिपरिषद में बरकरार रखा गया है। परिणामस्वरूप, मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद के मंत्रियों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। नई मंत्रिपरिषद में 3 महिला मंत्री भी शामिल हैं।