हरियाली तीज का पर्व आज ब्रज में पूरे हर्षाल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दूर दराज से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी से जड़ित सिंहासनुमा झूले में विराजमान होकर ठाकुरजी भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। मथुरा जिला प्रशासन ने त्योहार को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
मथुरा धर्म की नगरी वृंदावन में आज हरियाली तीज के पर्व पर जगप्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी जी सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालु दर्शन कर रहे है। आज प्रातः काल से ठाकुर बाँके बिहारी जी को मंदिर के गर्भ-गृह से बाहर निकालकर करीब 32 फुट चौड़े और 12 फुट ऊंचे विशाल स्वर्ण- रजत हिंडोले में विराजमान कराया गया और उनके दोनों ओर खड़ीं सखियां प्रतीकात्मक रूप में उन्हें झूला झुला रही थीं।
हरियाली-तीज मंदिर में खास सजावट की गई। साथ ही ठाकुरजी को भोग स्वरूप विशेष मिठाई घेवर-फैनी अर्पित की गई। महिलाएं मल्हार गाकर मंदिर में हिंडोला उत्सव मना रही हैं।