हरियाणा के विधानसभा चुनाव में दिव्यांग मतदाता और 85 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए घर से मतदान करने की प्रक्रिया कल पूरी कर ली गई है। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि चुनाव अधिकारियों की स्वीकृति के बाद 85 साल से अधिक उम्र के नौ हजार 596 मतदाताओं और दो हजार 600 दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा दी गई थी।
पांच अक्टूबर को मतदान की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि कुल बीस हजार 632 मतदान केंद्र राज्य में स्थापित किए गए हैं। इनमें से 144 आदर्श मतदान केंद्र हैं। 115 मतदान केंद्रों का संचालन पूरी तरह से महिला कर्मचारी करेंगी। इसके अलावा 114 मतदान केंद्रों का संचालन युवा कर्मचारी करेंगे। वहीं 87 मतदान केंद्रों का संचालन दिव्यांग कर्मचारी करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी।