सितम्बर 5, 2024 7:16 पूर्वाह्न

printer

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी की उम्‍मीदवारों की पहली सूची

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। कल शाम जारी की गई सूची के अनुसार राज्‍य के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा सीट से, विधानसभा अध्‍यक्ष ज्ञान चंद गुप्‍ता पंचकुला से और पूर्व मंत्री अनिल विज अम्‍बाला कैंट सीट से चुनाव लडेंगे। 

ImageImage

असीम गोयल अम्‍बाला सिटी से, कंवरपाल गुर्जर जगाधरी से और घनश्‍याम दास अरोडा यमुना नगर सीट से अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

ImageImage

भाजपा ने रामकुमार गौतम को सफीदों विधानसभा सीट से देवेंद्र सिंह बबली को टोहाना से और कैप्‍टन अभिमन्‍यु को नारनौल विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। श्रीमती श्रुति चौधरी को तोशाम से टिकट दिया गया है। वे हाल ही में कांग्रेस को छोडकर भाजपा में शामिल हुई हैं।

Image

पूर्व भाजपा सांसद सुनीता दुग्‍गल रतिया विधानसभा सीट से चुनाव लडेंगी। सूची के अनुसार भाजपा ने कुल आठ महिला उम्‍मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है।