मई 29, 2024 9:29 पूर्वाह्न

printer

हरियाणा: राज्य में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी जारी, सिरसा में 50.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम का सबसे गर्म दिन

हरियाणा में भीषण गर्मी जारी है। सिरसा में 50.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। हरियाणा के नूंह में भी पारा 49 डिग्री पर पहुंच गया। महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री, नारनौल में 48.5 डिग्री, झज्जर में 48.2 डिग्री, गुरुग्राम में 47 डिग्री, फरीदाबाद में 48.4 डिग्री, करनाल में 44.6 डिग्री, हिसार में 48.4 डिग्री और अंबाला में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी जारी रहने की आशंका है।