मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। श्री योगी ने आज सोनीपत और जींद जिलों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस, आप, इंडियन नेशनल लोकदल के पास आम नागरिक, महिला, किसान और ग्रामीणों के कल्याण के लिये कोई एजेंडा नहीं है। उनकी राजनीति का उद्देश्य सिर्फ बांटो और राज करो की नीति है। जबकि भाजपा राष्ट्र को एक सूत्र में पिरो कर विकसित भारत की दिशा में अग्रसर है। उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए श्री योगी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने राज्य में विकास को नये आयाम दिये हैं। उन्होंने कहा पिछले सात वर्षों के दौरान प्रदेश को दंगा मुक्त बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में माफियाओं, दंगाइयों और समाज को बांटने वाली शक्तियों के लिए कोई जगह नहीं है।
Site Admin | सितम्बर 22, 2024 8:15 अपराह्न
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
