मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 22, 2024 8:56 अपराह्न | Haryana

printer

हरियाणा में प्रचार अभियान जोरों पर

 

     हरियाणा में प्रचार अभियान जोरों पर है।  विभिन्‍न राजनीतिक पार्टियों के नेता  मतदाताओं को लुभाने के लिए जनसभाएं कर रहे हैं।

    डबवाली से जननायक जनता पार्टी के नेता और उम्‍मीदवार दिग्विजय चौटाला ने आज सिरसा में एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य इस बार त्रिशंकु विधानसभा की ओर बढ़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।

    हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने सिरसा के चौटाला गांव में आज एक जनसभा को संबोधित किया। कुमारी शैलजा के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्‍होंने कहा कि वे पार्टी की एक वरिष्‍ठ नेता हैं। उन्‍होंने कहा कि वे एक जिम्‍मेदार नेता भी हैं।

    इस बीच, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता मनोहर लाल ने आज जगाधरी में प्रबुद्ध सम्‍मेलन में भागीदारी की। अपने संबोधन में पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का इतिहास दिखाता है कि जिस पार्टी की केंद्र में सरकार होती है, हरियाणा में भी उसी पार्टी की सरकार बनती है।