मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 2, 2024 1:39 अपराह्न

printer

हरियाणा में चुनाव प्रचार तेज, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी

हरियाणा में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता आज राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं और रोड-शो कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज उकलाना विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में कांग्रेस द्वारा दिए गए वादे पूरे नहीं किए गए और अब हरियाणा की जनता को लुभाने की कोशिश की जा रही है।

 

उन्होंने दावा किया कि भाजपा राज्य में तीसरी बार सरकार बनाएगी और कहा कि सरकार बनने के बाद हरियाणा का तेज गति से विकास किया जाएगा। वहीं, थानेसर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा के समर्थन में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद नवीन जिंदल ने आज कुरूक्षेत्र के सेक्टर 10 से रोड शो किया।

 

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज जुलाना और बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्रों में और जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी गठबंधन गुहला, उचाना कलां, नलवा और डबवाली में सार्वजनिक रैलियां कर रहे हैं। इस बीच, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया, हिसार में और हरपाल सिंह चीमा नलवा में रोड शो कर रहे हैं। चुनाव प्रचार कल शाम समाप्‍त हो जाएगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला