अक्टूबर 18, 2025 8:52 अपराह्न

printer

हरियाणा में कैथल पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा पोस्त के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार

 

हरियाणा में कैथल पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा पोस्त के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस उपाधीक्षक सुशील प्रकाश ने बताया कि विशेष जासूसी इकाई के एक दल ने पाडला रोड से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन सौ पाचं किलो ग्राम से अधिक डोडा पोस्त बरामद किया है। इसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है। सभी आरोपी पटियाला जिले के रहने वाले हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला