हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह आयोजित किया गया, जिसमें एक लाख से अधिक लोगों ने एक साथ योग आसन किए। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, योग गुरु बाबा रामदेव, कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल, हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन जयदीप आर्य ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंच से प्रदेश में योग व्यायामशालाएं बनाने और कुरुक्षेत्र स्थित आयुष विश्वविद्यालय में योग केंद्र बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि भारत 2047 तक विकसित देश बने, जिसमें योग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
Site Admin | जून 21, 2025 2:00 अपराह्न
हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह आयोजित किया गया
