हरियाणा में, पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना के पुत्र और कांग्रेस नेता मनमोहन भड़ाना आज अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने आज करनाल में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
उधर, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी आज रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की उपस्थिति में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गईं। वे 1998 और 1999 में भारतीय राष्ट्रीय लोक दल से लोकसभा सदस्य रहीं हैं। इसके बाद 2009 में वे कांग्रेस से जुड़ गईं और पांच साल पहले उन्होंने भाजपा की ओर रुख कर लिया था। वे कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा का टिकट न मिलने से नाराज थीं।