हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का 39वां संस्करण पूरे उत्साह और उमंग के साथ जारी है। इस मेले में उमड़े देश-विदेश के पर्यटक यहां की बहुसांस्कृतिक विरासत और जीवंत माहौल का भरपूर आनंद उठा रहे हैं।
मेले में आए लोगों के चेहरे पर उत्साह, जिज्ञासा और खुशी साफ झलक दिखाई दे रही है, आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव में विभिन्न राज्यों एवं देशों की पारंपरिक कलाएं, हस्तशिल्प, लोक संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन रही हैं। यह मेला 31 जनवरी से शुरू हुआ था और इस रविवार तक चलेगा।