फ़रवरी 2, 2026 12:38 अपराह्न

printer

हरियाणा थंडर ने प्रो रेसलिंग लीग 2026 का खिताब अपने नाम किया

कुश्ती में, हरियाणा थंडर ने कल रात नोएडा इंडोर स्टेडियम में दिल्ली दंगल वॉरियर्स के खिलाफ फाइनल में जीत हासिल करके प्रो रेसलिंग लीग 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। आठ मुकाबलों के बाद स्कोर 4-4 से बराबर था। इसके बाद सारा दारोमदार महिला वर्ग के 62 किलोग्राम वर्ग के आखिरी मुकाबले पर आ गया, जहां पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता इरीना कोलियाडेन्को ने शानदार प्रदर्शन किया।

दिल्ली दंगल वॉरियर्स के तुरान बायरामोव को 57 किलोग्राम वर्ग में 7 में से 7 मुकाबले जीतने के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला। उन्होंने पीडब्‍ल्‍यूएल 2026 में कुल 59 अंक अर्जित किए, जबकि पंजाब रॉयल्स के चंद्रमोहन टूर्नामेंट के सबसे अधिक अंक पाने वाले खिलाड़ी रहे। हरियाणा थंडर्स की नेहा सांगवान को फाइनल मुकाबले को आखिरी तक रोमांचक बनाए रखने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला, जबकि रौनक को पुरुषों के 125 किलोग्राम वर्ग में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। पुरुषों के 57 किलोग्राम वर्ग में दमदार प्रदर्शन करने वाले अक्षय धेरे को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। हरियाणा थंडर की जीत के साथ ही एक यादगार पीडब्ल्यूएल 2026 सीजन का समापन हो गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला