जनवरी 29, 2025 8:42 अपराह्न

printer

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज यमुनानगर जिले के आदि बद्री में अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का उद्घाटन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज 31 कुंडीय हवन यज्ञ और मंत्रोच्चारण के साथ यमुनानगर जिले के आदि बद्री में अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का उद्घाटन किया। आदिबद्री सरस्वती नदी का उद्गम स्थल है। यह महोत्सव 2 फरवरी तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 54 करोड़ 71 लाख रुपये की 29 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 26 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत वाली 15 परियोजनाओं का लोकार्पण और लगभग 28 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस महोत्सव का उद्देश्य विश्वभर से लोगों का ध्यान भारत की सभ्यता और संस्कृति की ओर आकर्षित करना है।