जनवरी 9, 2025 7:43 अपराह्न

printer

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को पारंपरिक खेती पद्धतियों से हटकर खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज किसानों को पारंपरिक खेती पद्धतियों से हटकर खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विविधीकरण से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। उन्होंने किसानों को मोटे अनाज के उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

 

    मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में बजट पूर्व परामर्श बैठक को भी संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला