हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज चंडीगढ़ से राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने वाले हरियाणा के 75 प्रतिभागियों के प्रतिनिधिमंडल को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया। राष्ट्रीय युवा महोत्सव 10 से 12 जनवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।
हरियाणा से लोकगीत, नृत्य, भाषण, कहानी लेखन जैसी विभिन्न विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 30 युवा तथा ‘विकसित भारत युवा नेता संवाद’ के 45 युवा प्रतिभागी राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग ले रहे हैं।