मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 26, 2024 8:21 अपराह्न

printer

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा- संविधान की मूल भावना के अनुरूप लोकतांत्रिक सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही सरकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि राज्य सरकार संविधान की मूल भावना के अनुरूप अपनी सामाजिक और आर्थिक नीतियों और कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

 

मुख्यमंत्री आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय संविधान दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि संविधान और संस्थाओं के भविष्य की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला