हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ अयोध्या में श्रीरामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत के साथ आयेगी और सरकार बनायेगी।
Site Admin | जून 24, 2024 8:51 अपराह्न
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ अयोध्या में श्रीरामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया
