मार्च 19, 2024 9:00 अपराह्न

printer

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रिमण्डल का विस्तार किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रिमण्डल का आज विस्तार किया गया। मंत्रिमण्डल में एक विधायक को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। 7 विधायकों को स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाया गया। हरियाणा के राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय ने चंडीगढ़ में मंत्रियों को शपथ दिलाई। हिसार से विधायक कमल गुप्ता को कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

    मंत्रिमण्डल में राज्यमंत्री के रूप में बड़खल से सीमा त्रिखा, पानीपत ग्रामीण से महिपाल ढांड़ा, अंबाला शहर से असीम गोयल और नांगल चौधरी से विधायक अभय सिंह यादव को शामिल किया गया। इसके साथ हरियाणा मंत्रिमण्डल में मंत्रियों की संख्या 13 हो गई है।