जनवरी 31, 2026 6:01 अपराह्न

printer

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने प्रधानमंत्री के प्रगति प्लेटफॉर्म की सराहना की

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री के प्रगति प्‍लेटफॉर्म की सराहना करते हुए इसे एक शक्तिशाली उपकरण बताया है, जो जन शिकायतों के समाधान और विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद करता है।

    प्रगति एक नवोन्मेषी सूचना और संचार प्रौद्योगिकी सक्षम प्लेटफॉर्म है, जो सरकारी परियोजनाओं का समय पर कार्यान्‍वयन सुनिश्चित करती है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि ‘प्रगति’ के माध्‍यम से केंद्र, राज्‍य और केन्‍द्रीय मंत्रिमंडलों के बीच समन्‍वय से प्रधानमंत्री द्वारा प्रमुख योजनाओं की प्रत्यक्ष और वास्तविक समय में निगरानी को सक्षम बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रगति पारदर्शी, जवाबदेह शासन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिससे लोक कल्याणकारी पहलों का तेजी से निष्पादन और प्रभावी वितरण सुनिश्चित होता है।