हरियाणा के फरीदाबाद में 7 से 23 फरवरी तक चल रहे सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में कल मध्य प्रदेश दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रदेश थीम स्टेट के रूप में भागीदारी कर रहा है। सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश की कला और संस्कृति का चित्रण करते नाट्य ‘बैजू बावरा’ और नृत्य-नाटिका ‘वीरांगना रानी दुर्गावती’ की प्रस्तुतियां हुई। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा मेले में प्रदेश की विशेषताओं को दर्शाते हुए विशेष मंडप भी लगाया गया है, जिसमें पर्यटकों को प्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों की जानकारी दी जा रही है।
Site Admin | फ़रवरी 18, 2025 10:42 पूर्वाह्न
हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में किया गया मध्य प्रदेश दिवस का आयोजन
