मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 23, 2024 10:02 अपराह्न

printer

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने अम्बाला में एक रैली को संबोधित किया  

 

 
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने आज अम्बाला में एक रैली को संबोधित किया। सांसद और कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा समर्थित अंबाला छावनी से प्रत्याशी परविंदर परी और नारायणगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी शैली चौधरी इस रैली में शामिल नहीं हुए।
अपने संबोधन में श्री हुड्डा ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस सरकार में हरियाणा राज्य प्रति व्यक्ति आय, निवेश, खेल और खिलाड़ियों के मामले में शीर्ष पर था। लेकिन 2014 के बाद राज्य अपराध और नशे की गिरफ्त में आ गया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का कोई भी वर्ग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है और अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं।