मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 4, 2024 8:23 अपराह्न

printer

हरियाणा के पलवल में कल से संपूर्णता अभियान

नीति आयोग के दिशानिर्देशों के अनुरूप, हरियाणा में पलवल जिला प्रशासन कल से हथिन ब्लॉक में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम चलाएगा। अपर उपायुक्त ब्रह्मजीत सिंह रंगी ने अभियान के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

 

डॉ. ब्रह्मजीत सिंह ने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का उद्देश्य सबसे पिछड़े ब्लॉकों के विकास में तेजी लाना और सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, सामाजिक विकास और शिक्षा के सूचकांकों का लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल करना है।