मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मई 24, 2024 8:32 अपराह्न

printer

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों और करनाल विधानसभा क्षेत्र के लिए कल मतदान

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों और करनाल विधानसभा क्षेत्र के लिए कल मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे चलेगा। हरियाणा के दो करोड़ से अधिक मतदाता 223 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

 मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के सबसे बड़े उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 20 हजार 31 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। इनमें 19 हजार 812 स्थायी और 219 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। शहरी क्षेत्रों में पांच हजार 470 मतदान केंद्र और ग्रामीण क्षेत्रों में 14 हजार 342 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 176 आदर्श मतदान केंद्र बनाये गये हैं। 99 मतदान केंद्र का संचालन पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा, 96 मतदान केंद्र युवा कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जाएगा और 71 मतदान केंद्र दिव्‍यांग कर्मचारी संचालित करेंगे। सभी मतदान केंद्रों पर गर्मी को देखते हुए सभी बुनियादी सुविधाएं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला