मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 22, 2024 5:54 अपराह्न

printer

हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों पर शनिवार को होने वाले मतदान के लिए प्रचार जोरों पर

 

हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों पर शनिवार को होने वाले मतदान के लिए प्रचार जोरों पर है। कांग्रेस और भाजपा के शीर्ष नेता, पार्टी उम्‍मीदवारों के समर्थन में वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज महेंद्रगढ़-भिवानी संसदीय क्षेत्र के चरखी दादरी में एक चुनाव रैली को संबोधित किया और अग्निवीर योजना के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आईएनडीआई गठबंधन सत्‍ता में आने पर इस योजना को रद्द करने और किसानों का कर्ज माफ करने तथा किसानों की उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानून लाने का भी वादा किया। 

भिवानी में भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक रैली को संबोधित किया। उन्‍होंने पाकिस्तान के एक प्रमुख नेता द्वारा श्री गांधी की कथित प्रशंसा के मामले में उनसे पूछा कि राहुल गांधी चुप क्यों हैं और पाकिस्तानी तारीफ को खारिज क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों के कल्याण के मुद्दे पर भी कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि भाजपा सरकार पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन लेकर आई। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी कल भिवानी-महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे।