मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 9, 2024 10:11 अपराह्न

printer

हरियाणा कांग्रेस ने राज्यपाल से राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति के संबंध में ज्ञापन सौंपने के लिए कल मिलने का समय मांगा 

 

हरियाणा कांग्रेस ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को पत्र लिखकर राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति के संबंध में ज्ञापन सौंपने के लिए कल मिलने का समय मांगा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज भिवानी में कहा कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने और जल्द से जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी 30 विधायक एकजुट हैं और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद अब सरकार अल्पमत में है। उन्होंने दावा किया कि 88 विधायकों में से 45 विधायक सरकार के साथ नहीं हैं।

दूसरी ओर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के पास केवल 33 विधायकों का समर्थन है और कांग्रेस तथा जननायक जनता पार्टी के कई विधायक उनके संपर्क में हैं इसलिए कांग्रेस का 33 का आंकड़ा और भी कम हो सकता है।

इस बीच, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वे विधानसभा में दोबारा शक्ति परीक्षण के लिए तैयार हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला