हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज पिंजौर में मन की बात कार्यक्रम को सुना। बाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक से अपनी माता के नाम पर एक पेड़ लगाने और बडा होने तक उसकी देखभाल करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने का यही एकमात्र तरीका है। मुख्यमंत्री ने पिंजौर में पौधारोपण भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण के असंतुलन के कारण आज वातावरण में तापमान काफी बढ़ रहा है। इसी संतुलन को बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरूआत की है।