अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज हरियाणा में कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में महिला मैराथन का आयोजन किया गया।
फरीदाबाद में इस अवसर पर विंटेज कार और बाइक रैली का आयोजन भी किया गया। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने रैली का उद्घाटन किया। रैली में कई दुर्लभ और आकर्षक विंटेज कार और बाइक देखने को मिलीं।