अक्टूबर 1, 2024 6:14 अपराह्न

printer

हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए एम.बी.बी.एस. की 100 सीटों की मंजूरी मिली

हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए शुरुआती चरण में सौ एम.बी.बी.एस की सीटों की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा का आभार व्यक्त किया है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सरकार सतत रूप से कार्य कर रही है।

 

पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी जनपदों में चिकित्सा सेवाओं को सुलभ बनाना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के निर्माण से भविष्य में लोगों को चिकित्सा सुविधाए आसानी से मिल सकेंगी। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला