हरिद्वार जिले में वायु प्रदूषण रोकथाम और नियंत्रण के लिए फसलों की पराली, गन्ने की पत्तियों को जलाने पर अगले आदेशों तक प्रतिबंध लगा दिया है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि वर्तमान में बढ़ती गर्मी के कारण तापमान में ओर वृद्धि होने की सम्भावना है। जिसको देखते हुए पराली जलाने पर रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि कृषि, राजस्व, पुलिस व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आदेशों का कडाई से अनुपालन करने निर्देश दिए हैं।
Site Admin | मई 6, 2024 7:13 अपराह्न
हरिद्वार जिले में वायु प्रदूषण रोकथाम और नियंत्रण के लिए फसलों की पराली, गन्ने की पत्तियों को जलाने पर अगले आदेशों तक लगाया गया प्रतिबंध
