हरिद्वार के चंडी घाट स्थित नमामि गंगे घाट पर आज भव्य गंगा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गंगा संरक्षण के उद्देश्य से राष्ट्रीय गंगा मिशन इस महोत्सव का आयोजन कर रहा है। साथ ही गंगा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता को लोगों तक पहुंचाने और स्वच्छता के प्रति जन जागरुकता बढ़ाना है। ये जानकारी देते हुए नमामि गंगे मिशन के उपमहानिदेशक नलिन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। आकाशवाणी से बातचीत में उन्होंने कहा कि पहली बार इस उत्सव का आयोजन गंगा के तट पर किया जा रहा है। महोत्सव में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी और मंत्रालय की सचिव देवश्री मुखर्जी भी शामिल होंगे। गौरतलब है कि यह गंगा उत्सव का आठवां संस्करण है। हरिद्वार में मुख्य उत्सव के साथ यह उत्सव उत्तरकाशी सहित गंगा तटीय 139 स्थान पर भी मनाया जाएगा।
Site Admin | नवम्बर 4, 2024 1:11 अपराह्न
हरिद्वार चंडीघाट में नमामि गंगे तहत मनाया गंगा उत्सव
