हरिद्वार के हर की पैड़ी में 20 दिन बाद पानी छोड़ा गया। अब देश भर के लोग हरिद्वार आकर हर की पैड़ी पर पूजा अर्चना के साथ गंगा स्नान और मां की गंगा आरती का आनंद ले सकेंगे। तीर्थ पुरोहित अंशुल श्री कुंज ने कहा कि गंगा जल प्रवाहित होने से श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों में उत्साह का माहौल है।
गौरतलब है कि प्रतिवर्ष दशहरे से दीपावली तक उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग साफ-सफाई के लिए गंगनहर बंद रखता है।