अगस्त 18, 2024 2:29 अपराह्न

printer

हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिले में सरकार की घोषणाओं की समीक्षा की

हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिले में सरकार की घोषणाओं की संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। जिलाधिकारी ने जन समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिये सभी अधिकारियों को प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन घोषणाओं में बजट स्वीकृत हो चुका है, उन्हें जल्द शुरू किया जाये।

 

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सरकार की घोषणाओं को शासन से समन्वय बनाकर जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने निर्माण कार्यो को समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर भी जोर दिया।